CG Film: करण-किरण ने पत्रिका से बातचीत में बताया, हम दोनों की बॉन्डिग बहुत अच्छी है। अब तक हमने एल्बम में ही काम किया था लेकिन पहली बार दीपक कुर्रे के निर्देशन में हम बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। हमारे लिए फिल्म में काम करना बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण इसलिए नहीं रहा क्योंकि एल्बम करते रहे हैं। लोगों को हमारा काम पसंद आया और हम लगातार एल्बम करते रहे।