17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब घोटाला मामले में कारोबारी पप्पू बंसल EOW की हिरासत में, लखमा समेत 13 लोगों गए जेल… विजय भाटिया की आज होगी पेशी

CG News: ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले के सिंडीकेट में शामिल पप्पू बंसल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Jun 2025, 8:26 AM IST

CG News: ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, 14 जगहों पर की छापेमारी, 575 करोड़ के खनिज घोटाले का मामला

ईओडब्ल्यू (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले के सिंडीकेट में शामिल पप्पू बंसल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा। यह कार्रवाई विजय भाटिया के इनपुट के आधार पर की गई है।

बताया जाता है कि पप्पू रूटीन चेकअप कराने के लिए रायपुर आया था। इसकी सूचना मिलते ही निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया है। शराब घोटाले में संलिप्तता और अवैध वसूली की रकम को खपाने में उसकी भूमिका मिली है। इसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। बता दें कि 2161 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री एवं सुकमा विधायक कवासी लखमा और अनवर ढेबर सहित करीब 13 लोगों को जेल भेजा गया है। वहीं शराब कारोबारी विजय भाटिया से पूछताछ हो रही है।

यह भी पढ़े: CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में वांडेट विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, पूर्व CM के हैं करीबी, इधर दुर्ग में EOW का छापा

विजय भाटिया की आज पेशी

शराब घोटाले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए गए विजय भाटिया से पूछताछ हो रही है। इसके पूरा होने पर शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कर फिर से रिमांड लिए जाने की तैयारी चल रही है।

बताया जाता है कि विजय पर अंग्रेजी शराब की सप्लाई करने वाली एक फर्म में पार्टनरशिप करके शराब घोटाले का कमीशन इधर उधर शिफ्ट करने का आरोप है। इसी सिलसिले में बंसल के तार जुड़ने को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पप्पू बंसल से पूर्व में ईडी ने पूछताछ और उसके ठिकानों पर दबिश दे चुकी है।