
Cabinet meeting
Cabinet meeting: आज यानि 26 नवंबर को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बता दें कि, दोपहर 12 बजे सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, साय कैबिनेट में कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है, जिनमें धान खरीदी समेत अन्य विषयों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा इस बैठक में विधानसभा शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 26 नवम्बर को सवेरे 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।
Updated on:
26 Nov 2024 11:05 am
Published on:
26 Nov 2024 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
