
आरक्षक की आधी रात उड़ गई नींद, जब कमरे का लाइट चालू कर देखा ऐसा नजारा
रायपुर. पुरानी बस्ती में आरक्षक के घर हुई चोरी में शातिर और प्रोफेशनल चोर का हाथ है। प्रोफेशनल चोर चोरी के दौरान केवल नगदी और सोना या हीरे के जेवर ही ले जाते हैं। आरक्षक के घर से भी चोर केवल नगदी और सोने के जेवरों को ही ले गए।
उस कमरे में करीब आधा किलो चांदी के अन्य जेवर भी थी, जिसे चोर नहीं ले गया है। साथ ही उसने अलमारी की चाबी को भी आराम से ढूंढा। इसके बाद ताला खोलकर जेवर चुराया है, आमतौर पर चोर सीधा ताला तोड़ते हैं। चोर को अलमारी की चाबी भी आसानी से मिल गई। उल्लेखनीय है कि बुधवार-गुरुवार की रात आरक्षक मोरध्वज सिंह के घर अज्ञात चोर ने धावा बोला था और दस लाख रुपए के जेवर व नगदी चुराकर ले गया।
घटना के समय आरक्षक का बेटा और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रहे थे। बेडरूम में कोई नहीं था। उसी में अलमारी रखी थी। चोर ने इत्मीनान से जेवर के एक-एक बॉक्स को खोला और जेवर निकालकर ले गया।
मंकी कैंप में दिखा चोर
पुलिस को घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कै मरे में फुटेज दिखे हैं। इसमें एक युवक मंकी कैप लगाकर जाते हुए दिख रहा है। पुलिस को आशंका है कि चोर काफी शातिर है। उसने घटना स्थल में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा है और न ही कोई तोड़-फोड़ की है। इससे उसकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
Updated on:
05 Oct 2018 04:16 pm
Published on:
05 Oct 2018 04:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
