2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE बोर्ड 12वीं में छत्तीसगढ़ के बच्चों ने किया कमाल, 82.17% स्टूडेंट्स पास

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें इस वर्ष 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 13 May 2025, 2:52 PM IST

CBSE 12th Result 2025: CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे 2025 जारी हो गए हैं। परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। इस वर्ष 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दिल्ली क्षेत्र में कुल 95.18 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। CBSE 12th Result 2025 में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: CGBSE Board Result 2025: मुख्यमंत्री साय ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम, एक क्लिक में देखें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास

CBSE 12th Result 2025: बता दें कि CBSE 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं इस साल छत्तीसगढ़ में लड़कियों ने फिर बाजी मारी हैं। 12वीं बोर्ड में 26,057 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हैं, जिनमें 12 हजार 713 लड़कियां सफल हुईं।

वहीं CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट में इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा था। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64 रहा है तो वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 85.70% रहा है।

CBSE की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।