Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में लोकसभा की बची 5 सीटों पर मतदान तीसरे चरण में सात मई को हाेगा। प्रदेश के नेताओं ने सभी सीटों पर प्रचार के आखिरी चरण में पूरी ताकत लगा दी है। किसी सीट के प्रत्याशी रोड शो कर रहे हैं, तो कोई प्रत्याशी वोटरों के घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं। सभी सातों सीटों पर प्रचार के बचे दो दिनों में दोनों ही पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा अब सामाजिक और जाति समीकरण साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। आखिरी दिनों में ही समाज के प्रमुखों की मीटिंग कर रहे हैं, ताकि समाज और जाति का वोट एक तरफ पड़े। इसके अलावा लोकसभा सीट के युवा वोटरों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके लिए दोनों ही पार्टी भाजपा-कांग्रेस ने एक अलग सोशल मीडिया की टीम बनाई है, जो लगातार युवा वोटरों के मोबाइल के माध्यम से पहुंच कर साधने की कोशिश कर रही है।