19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / BJP छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों के चयन के लिए हुई बैठक, भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने भी मांगा टिकट

BJP छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों के चयन के लिए हुई बैठक, भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने भी मांगा टिकट

BJP में उम्मीदवारों के चयन के लिए जिलों में मतदान कराने के बाद मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 16 Oct 2018, 10:20 AM IST

BJP meeting

BJP छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों के चयन के लिए हुई बैठक, भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने भी मांगा टिकट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए जिलों में मतदान कराने के बाद मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में उन्होंने अपने जिला अध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और जिलों के प्रभारियों से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर सहित अन्य जिलों के अध्यक्षों और प्रभारियों ने भी अपनी मन की बात रखते हुए संगठन के सामने टिकट की मांग कर डाली। इससे पार्टी की दुविधा और बढ़ गई है।

बताया जाता है कि टिकट की माथापच्ची देर रात तक चलती रही। सौदान सिंह ने सभी जीत सकने वाले उम्मीदार के नाम पूछे और उनकी दावेदारी की वजह भी जानी। इस दौरान कुछ वर्तमान और पूर्व जिला अध्यक्षों ने भी अपनी बात रखते हुए टिकट की मांग की। इसमें रायपुर के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का नाम प्रमुखता से सामने आया है। ग्रामीण और उत्तर विधानसभा दोनों सीटों से इनके दावेदारी की चर्चा रही है।

इसके अलावा धमतरी के जिला अध्यक्ष और पूर्व जिला अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। बिलासपुर के जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह का नाम भी बेलतरा विधानसभा के लिए सामने आ रहा है। इसके अलावा कुछ प्रभारियों के नाम भी सामने आए हैं। माना जा रहा है कि 19 या 20 अक्टूबर तक पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि भानुमती का कुनबा जोडऩे में विफल रही कांग्रेस अब झूठे वादों का पिटारा खोलने की तैयारी में है।जबकि उनक वादे कुछ होते हैं और इरादे कुछ और ही। यह बात छत्तीसगढ़ के साथ ही समूचे भारत में हर कोई परख चुका है।प्रदेश प्रभारी जैन ने कहा, कांग्रेस की बंद पड़ी दुकान के सामने तरह-तरह के बोर्ड लटके नजर आने वाले हैं। लेकिन इस दुकान में लगे ताले खुलने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है। अब तो एक ही बोर्ड लगना बाकी है।

मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव से पहले अपने विभाग के 5 साल के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री पाण्डेय ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल को आखिरी में राम और शिव की याद आ रही है। जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश विभाजन किया। इसके बाद अल्पसंख्यकों के नाम पर, फिर जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीतिक की। इन्होंने ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम के वजूद को नाकारा था। उन्होंने कहा, राहुल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।