15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: राजनांदगांव में सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को बताया बड़ा भाई, दावेदारों में बेचैनी

नेता प्रतिपक्ष ने राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ में आयोजित किसानों की एक सभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बड़ा भाई बोल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
ts singh deo

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: राजनांदगांव में सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को बताया बड़ा भाई, दावेदारों में बेचैनी

रायपुर. नेता प्रतिपक्ष ने राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ में आयोजित किसानों की एक सभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बड़ा भाई बोल दिया। इसको लेकर राजनांदगांव में विधानसभा सीट पर टिकट के दावेदारों में बेचैनी का माहौल बन गया है।जिला कांग्रेस में चर्चा है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस किसी डमी प्रत्याशी को सामने रखकर वॉकओवर देने की तैयारी में है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा, बड़े नेताओं की सभी से दोस्ती होती है। वहीं सरकार का विरोध करने पर आम कार्यकर्ता पुलिस की लाठी खाते हैं और जेल भी जाते हैं। सिंहदेव के बयान से जिले के नेता सहित कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखी जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य अरविंद नेताम ने पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके के भाजपा में चले जाने को उनका गलत फैसला बताया है। उन्होंने कहा, एक दिन पहले उइके ने दावा किया वे कांग्रेस से दु:खी होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा भी की। लेकिन उइके को इस बात की जानकारी जरूर होगी, भाजपा ऐसी पार्टी है जहां आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के नेताओं को अपनी बात खुलकर रखने की मनाही है। उन्होंने कहा, बोलने की स्वतंत्रता तो कांग्रेस में ही है।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने कहा, कांग्रेस में रहते हुए उइके ने आदिवासी मुख्यमंत्री की पुरजोर मांग रखी। मेरी सलाह है कि अगर वे सही में आदिवासियों के हितैशी हैं तो जिस दल में गए हैं। वहां भी इस बात को दमदारी से रखे और मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं। उन्होंने कहा, बार-बार दल बदलने से विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगा रहता है।