CG Breaking News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के विधायक ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी कांग्रेस) से इस्तीफा दे दिया है। विधायक प्रमोद शर्मा ने रेणु जोगी को अपना इस्तीफा भेजा है। इस्तीफे को लेकर विधायक प्रमोद शर्मा ने बड़ी बात कही है। कहा कि अमित जोगी के व्यवहारों के चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। मेरे लिए सभी दल के दरवाजे खुले हुए हैं। मेरो कभी भी कोई राजनीतिक महत्वकांक्षा नहीं रहा है।