22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, सीएम ले सकते हैं कई अहम फैसले

CG Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, सीएम ले सकते हैं कई अहम फैसले

CG Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साय बुधवार यानी 19 जून को कैबिनेट की मीटिंग का नेतृत्व करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 19 Jun 2024, 12:07 PM IST

CG Cabinet Meeting

CG Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साय बुधवार यानी 19 जून को कैबिनेट की मीटिंग का नेतृत्व करेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद साय सरकर की पहली कैबिनेट की बैठक है।

मिली जानकारी के अनुसार, साय कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3 बजे से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी। लंबे समय के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। इसमें 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव, निकाय चुनाव, खाद बीज, पीएम आवास और बलौदाबाजार की घटना पर चर्चा हो सकती है। इस बतिहक में शिक्षक भर्ती और महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़े: Vijay Sharma Big Decision: अब शुद्ध हिंदी का प्रयोग करेगी छत्तीसगढ़ पुलिस! जामा तलाशी, फौत..जैसे शब्द को हटाने गृहमंत्री ने लिखा पत्र

CG Cabinet Meeting: इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

आचार संहिता के बाद हो रही इस कैबिनेट बैठक में आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट बैठक में कृषि, शिक्षा, बलौदाबाजार हिंसा जैसे कई मुद्दों पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। इसके अलावा इस बैठक के दौरान कई विभागों के प्रस्तावों के सन्दर्भ में भी विशेष चर्चा होगी।

  • > बैठक का बड़ा फोकस कृषि पर होगा। धान खरीदी की तैयारी और खाद-बीज के मुद्दे को लेकर भी चर्चा होगी।
  • > बलौदाबाजार हिंसा प्रभावित लोगों के मुआवजे के संबंध में, तोड़फोड़ में नुकसान की भरपाई करने के संबंध में बैठक में निर्देश तय हो सकते हैं।
  • > पीएम आवास पर चर्चा।
  • > बैठक में रामलला दर्शन योजना को लेकर निर्देश जारी हो सकते हैं।
  • > इस मीटिंग में 33 हजार शिक्षक भर्ती पर कैबिनेट में मुहर लग सकती है।
  • > विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले संशोधन विधेयकों से लेकर बजट की घोषणाओं पर चर्चा होगी।
  • > सबसे महत्वपूर्ण चर्चा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर होगी, जिसमें महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने को लेकर सहमति बन सकती है।
  • > स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फोकस

3 महीने बाद विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक

इससे पहले 6 मार्च को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। उसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता लग गई थी। जिसके बाद कैबिनेट की एक भी बैठक इस दौरान नहीं हुई। आज होने वाली बैठक में मानसून और खेती किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। जो 31 जुलाई तक चलेगा. मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Cabinet: मंत्री से मिलने के लिए अफसर-कर्मचारियों को लेना होगा अपॉइंटमेंट, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई….जानिए वजह