डर के कारण दोनों ने एक-एक हजार रुपए दे दिए। शिकायत पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान प्रवीण चंद्राकर, भागवत वैष्णव और निखिल कुमार बाधमारे के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों से नकली वर्दी, स्कॉर्पियो वाहन, और वसूले गए पैसे बरामद किए गए।