CG election 2023: कांग्रेस की 60 सीटों पर दिल्ली में मंथन आज, सूची जल्द
रायपुरPublished: Oct 17, 2023 04:36:12 pm
CG Election News: कांग्रेस की बची 60 सीटों में प्रत्याशियों का इंतजार एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगा। इसके संकेत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिए हैं।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
रायपुर। CG News: कांग्रेस की बची 60 सीटों में प्रत्याशियों का इंतजार एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगा। इसके संकेत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिए हैं। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली में सब कमेटी की अहम बैठक होगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे। बैठक में सभी 60 नामों पर मंथन होगा। इसके बाद टिकट की घोषणा आलाकमान करेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बहुत जल्द ही दूसरी लिस्ट आ जाएगी।