
चुनावी में सफर कठिन
रायपुर। CG Election 2023: निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला पुलिस मादक पदार्थ व आपत्तिजनक सामानों की तस्करी रोकने सक्रिय है। मुख्य मार्गों में चेक पोस्ट पर जांच की जा रही है। इससे बस स्टॉफ के साथ यात्री भी परेशान हो रहे हैं। चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग सतर्क है। सुरक्षा और मतदाताओं को प्रलोभन देन वाली वस्तुओं की तस्करी रोकने को प्राथमिकता दी जा रही है। जांच में ज्यादा समय लगने से बस चालकों के साथ ऑपरेटरों को परेशान होना पड़ रहा है।
नियम यह है कि बस चालकों को समय में छोटे-बड़े स्टैंड में तय समय में परमिट के मुताबिक आना-जाना रहता है। इस लिहाज से समय का पालन नहीं हो पा रहा है। समय के चक्कर में तेज चलाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में समय बचाने बस के चालक व आपरेटर लगेज के साथ चलने वाले लोगों को बस में बैठाने से कतराने लगे हैं।
गांव के यात्रियों को हो रही परेशानी
बस के चालक-परिचालक ऑपरेटर के निर्देश पर उन्हीं सवारी को ही बस में बैठा रहे हैं, जिनके पास कम समान है। इसका असर दूर-दराज गांव में रहने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। उन्हें जरूरी समान लाने ले जाने में परेशानी हो रही है।
बनाई गई है टीम
मादक पदार्थों की तस्करी के मद्देनजर पुलिस व फ्लाइंग स्क्वाड चेक पोस्ट में घंटों जांच कर रही है। आयोग के निर्देश के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु व नकदी की जांच पर टीम विशेष बल दे रही है। टीम में पुलिस के साथ आरटीओ के अधिकारी भी शामिल हैं जो दूसरे राज्यों से आए हुए वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं।
Updated on:
6 Nov 2023, 4:02 PM IST
Published on:
6 Nov 2023, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.