रायपुर। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैदियों को पैरोल और सामान्य अवकाश नहीं मिलेगा। इसके अलावा वे वोट भी नहीं दे सकते हैं। चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इस समय प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सेंट्रल और कुछ जिला जेल में 6000 से ज्यादा कैदियों को रखा गया है। जेल मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सजायाफ्ता कैदी को पैरोल और अवकाश पर रिहा करने पर वह वोटरों को प्रभावित कर सकता है या शांति भंग की आशंका रहती है।