रायपुर। CG Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ आएंगे। प्रियंका 30 अक्टूबर को रायपुर आएंगी।
वे दोपहर 12.30 बजे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबंधा में चुनाव प्रचार व सभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2.30 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं खरगे 2 नवम्बर को जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।