इस बार एक रैली और सभा में शामिल होने की मजदूरी पांच सौ रुपये को बढ़ाकर छह सौ रुपये हो गई है। वह भी मात्र तीन घंटे के लिए। इसके बाद हर घंटे का सौ रुपया अतिरिक्त मिल रहा है। ग्रामीण मजदूर मिल जाने से राजनीतिक दलों का कम खर्च में काम चल जाता था, अभी धान की कटाई शुरू होने से गांव के मजदूर शहर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में आम दिनों में जहां दो सौ रुपये और शहर में तीन सौ रुपए में मजदूर मिल जाते थे, अब चुनावी रैलियों के कारण पांच-छह सौ रुपये में भी मजदूर नहीं मिल रहे हैं। रैलियों में मजदूरों को खाना-पीना, नाश्ता, लाने-पहुंचाने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था अतिरिक्त सुविधा मिल रही है।