रायपुर के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण से भाजपा भारी बहुमत से कांग्रेस को पछाड़ रही है। बिलासपुर से अमर अग्रवाल, लोरमी से अरुण साव, पंडरिया से भावना बोहरा, साजा से ईश्वर साहू, राजनांदगाव से रमन सिंह, रायगढ़ से ओपी चौधरी और नारायणपुर से केदार कश्यप भारी बहुमत से आगे चल रहे है। नारायणपुर में बीजेपी केदार कश्यप पांचवे राउंड में 3508 वोट से आगे तो केशकाल से छटवे राउंड के बाद भाजपा के नीलकंठ टेकाम 3590 वोटों से आगे चल रहे हैं।