8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election result 2023 : खुल गया स्ट्रांग रूम… प्रत्याशियों के दिल की बढ़ी धक-धक

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 7 बजे से ही स्ट्रांग रूम खुल गए है। वहीं सुबह 8 बजे से डाकमत मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएगी। इधर निर्वाचन आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने स्ट्रांग रूम का जायजा लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 3 Dec 2023, 7:30 AM IST

strong_room_.jpg

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे आज घोषित होंगे। इसकी लिए सुबह 7 बजे से ही स्ट्रांग रूम खुल गया है। सुबह 8 बजे से डाकमत मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम मशीन की वोट की काउंटिंग होगी। बता दें की स्ट्रांग रूम के कर्मचारियों के लिए कल ही ख़ास घोषणा कर दी गई थी। जिसमें कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम के अंदर फ़ोन, स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच अंदर लेके जाना मना है।

यह भी पढ़ें : CG Election result 2023 : चुनावी नतीजे पर नजर रखने के लिए रायपुर आए ओम माथुर, कंट्रोल रूम से लेंगे पल-पल की अपडेट

Chhattisgarh Election 2023 : वोट की काउंटिंग के लिए 90 में से 6 सीटों पर 21 काउंटिंग टेबल और बाकी सीटों पर 14 काउंटिंग टेबल है। जिसमें पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। वहीं नतीजों की घोषणा को लेकर सभी प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई है। सभी अपनी भारी बहुमत से जीत का दावा कर रहे है।

यह भी पढ़ें : प्री वेडिंग शूट का बढ़ रहा क्रेज, फोटोशूट के लिये कई थीम तैयार... कपल्स के लिए हील्स बनी पहली पसंद