
Chhattisgarh Assembly Election 2023 : पहले रुझान में भाजपा-कांग्रेस के जबरदस्त मुकाबला जारी है। एक तरफ भाजपा का आंकड़ा 44 तो दूसरी तरफ कांग्रेस का आंकड़ा 45 दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर से भाजपा ने जोरदार बहुमत से आगे चल रही है। इधर बिलासपुर और लोरमी से भी अमर अग्रवाल और अरुण साव जोरदार बहुमत से आगे चल रहे है।
बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल 9000 वोट से तो लोरमी से अरुण साव 10,000 वोट से कांग्रेस को पछाड़ा है। इधर रायपुर के 7 सीटों से भी भाजपा ने बाजी मारी है। वहीं कांग्रेस ने महासमुंद, खल्लारी, बीजापुर और मनेन्द्रगढ़ से भाजपा को पछाड़ा है। फ़िलहाल पहले राउंड में भाजपा - कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर है।
Updated on:
03 Dec 2023 10:51 am
Published on:
03 Dec 2023 10:45 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
