14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election Result 2023 : गारंटी व भरोसे की दुविधा में पड़ गईं महिला मतदाता

CG Election 2023 : कांग्रेस-भाजपा दोनों ने सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। इसके साथ ही भाजपा ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर साल 12,000 रुपए और कांग्रेस ने गृह लक्ष्मी योजना के तहत 15,000 रुपए सालाना देने की घोषणा की थी। देखिए विश्लेषण रिपोर्ट...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Nov 2023, 1:23 PM IST

woman_voter_.jpg

cg election result 2023 : छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होने की वजह से विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की थीं। कांग्रेस-भाजपा दोनों ने सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। इसके साथ ही भाजपा ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर साल 12,000 रुपए और कांग्रेस ने गृह लक्ष्मी योजना के तहत 15,000 रुपए सालाना देने की घोषणा की थी। इसका सीधा असर चुनाव में भी देखने को मिला और करीब 50 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही।

महिलाओं ने मन बनाकर ही वोट दिया है

महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाओं के बावजूद मतदान के आंकड़ों में बड़ा अंतर नहीं आया। 2018 में 76.33% महिलाओं ने मतदान किया था, जबकि इस बार 76.17% महिलाओं ने मतदान किया। इस तरह महिला मतदान में 0.16% की गिरावट दर्ज की गई। बढ़ने की बजाय मतदान में गिरावट, भले ही यह मामूली हो, चिंताजनक भी है। कांग्रेस और भाजपा, दोनों राजनीतिक दलों का दावा है कि महिलाओं ने उनके पक्ष में मतदान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कहते हैं कि महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को हाथों-हाथ लिया है और इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनता ने भाजपा के झूठे वादों को पहचाना है, महिलाओं ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना पर वोट दिया है और बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

आंकड़े महिला मतदान के
वर्ष कुल महिला मतदान मतदाता (संख्या) प्रतिशत

2023 - 1,02,56,865 - 78,12,631 - 76.17%

2018 - 92,68,474 - 70,74,636 - 76.33%

2013 - 83,08,557 - 64,23,948 - 77.32%

2008 - 75,42,747 - 52,19,382 - 69.20%