आदेश के मुताबिक, इसमें 1992 से 1994 बैच के एपीसीसीएफ स्तर के अफसरों को पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति किए गए अफसर में कौशलेंद्र कुमार 1992 बैच, आलोक कटियार 1993 बैच, अरुण कुमार पांडेय 1994 बैच, सुनील कुमार मिश्रा 1994 बैच, प्रेम कुमार 1994 बैच शामिल हैं। सभी अफसरों को पदोन्नति उपरांत पदस्थापना यथावत रखी गई है।