3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Job: डॉक्टरों के इन पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के लिए तुरंत भरें फॉर्म

CG Job: लगातार डॉक्टर्स नौकरी छोड़ रहे हैं। खाली पदों को भरने 12 दिसंबर को वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। इन पदों के लिए डीएम, एमसीएच या डीएनबी की डिग्री अनिवार्य है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 10 Dec 2024, 10:05 AM IST

rajasthan Job

CG Job: डीकेएस में हाल में 4 सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ी है। यूरो सर्जरी में दो, न्यूरोलॉजी व न्यूरो सर्जरी में एक-एक डॉक्टर ने इस्तीफे दिए हैं। इससे मरीजों का इलाज खास प्रभावित तो नहीं हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में सर्जरी की संख्या घट सकती है।

डॉक्टरों के खाली पदों को भरने के लिए डीकेएस प्रबंधन 12 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे से वॉक इन इंटरव्यू करेगा। इसमें एसोसिएट के 1, असिस्टेंट प्रोफेसरों के 4 समेत सीनियर रेसीडेंट के 10 समेत 15 पदों को भरा जाएगा। ये भर्ती संविदा पर की जाएगी।

इन डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी

हाल में यूरो सर्जरी के एसो. प्रोफेसर डॉ. सुरेश सिंह व असि. प्रोफेसर डॉ. जगदीश अग्रवाल इस्तीफे देकर जा चुके हैं। वहीं न्यूरो सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. संजीव गुप्ता ने भी नौकरी छोड़ दी है। वहीं न्यूरोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्पित अग्रवाल भी निजी अस्पताल ज्वाइन कर चुके हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए वॉक इन इंटरव्यू नहीं होगा, क्योंकि यहां पर्याप्त न्यूरो सर्जन हैं।

यह भी पढ़ें: CG Job Alert: 300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, पेपर जमा करते ही मिलेगी नौकरी, देखें डिटेल्स

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

वहीं, यूरो सर्जरी में केवल एक सर्जन बचा है, जो मरीजों के लिहाज से कम है। इसलिए इस विभाग में एसो. व असि. प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, गेस्ट्रो सर्जरी, क्रिटिकल केयर, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी व न्यूरो सर्जरी विभाग में सीनियर रेसीडेंट के 10 पद खाली है। इन पदों के लिए डीएम, एमसीएच या डीएनबी की डिग्री अनिवार्य है।

इस वजह से छोड़ रहे नौकरी

CG Job: संविदा भर्ती 2013 के नियम के अनुसार की जाएगी। डीकेएस में प्रोफेसरों को 2.5 लाख, एसो. को 2 लाख व असिस्टेंट प्रोफेसरों को हर माह 1.15 लाख वेतन दिया जाता है। ये वेतन विशेषज्ञ डॉक्टरों से ज्यादा है, लेकिन शपथपत्र के कारण सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर भी नौकरी छोड़कर जा रहे हैं।