CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से 16 अगस्त कर राज्य में 781.3 मिमी औसत बारिश (Monsoon Update) दर्ज की गई है। बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 1705.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 417.9 मिमी औसत बारिश हुई. तो वहीं सूरजपुर जिले में 735.4 मिमी, बलरामपुर में 1099.2 मिमी, जशपुर में 602.4 मिमी, कोरिया में 772.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 786.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।