पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने सट्टा ऐप की ऑनलाइन आईडी देशभर में बांट रखी है। रेड कार्रवाई के दौरान खाइवालों द्वारा दो पैनलबुक का संचालन करना पाया गया। ये सभी दिल्ली में किराए के 2 अलग लैट में रहकर सट्टा खिलवा रहे थे। आरोपियों से 10 मोबाइल चार्जर, 3 इथर बाक्स, 1 लेन केबल, 3 एक्सटेंशन केबल के साथ 38,000 रुपए नगद जब्त किए गए हैं। प्रकरण में अब बीएनएस समेत अन्य अधिनियमों की धाराएं भी लगाई जा रही हैं।