12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: हिरण की खाल और सिंग के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

CG News: उड़नदस्ता टीम के प्रभारी के साथ 5 सदस्यीय टीम को भेजा गया। दो दिन तक लगातार रेकी करने के बाद विधानसभा रोड के पास नाकेबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 28 May 2025, 11:18 AM IST

हिरण की खाल और सिंग के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार(Photo- Patrika)

हिरण की खाल और सिंग के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार(Photo- Patrika)

CG News: वन विभाग की टीम ने हिरण की खाल और सिंग के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। इसे बेचने के लिए वह कसडोल से रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उड़नदस्ता टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे विधानसभा रोड के पास नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में उनके बोलेरो वाहन से एक हिरण की खाल और 5 सिंग बरामद किया।

CG News: विभागीय अधिकारियों को दी..

बताया जाता है कि कसडोल स्थित ग्राम पीपरखेड़ी निवासी तुलाराम पटेल (45) और भागीरथी पैकरा (48) ने एक हिरण की खाल और 5 सिंग बेचने के लिए अपने साथी आनंद श्रीवास्तव (54) अमलीडीह रायपुर निवासी से संपर्क किया। सौदा होने के बाद वह सिंग और खाल लेकर पहुंचे थे।

इसकी जानकारी उड़न दस्ता प्रभारी रेंजर दीपक तिवारी को मिली। उन्होंने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। तस्करी की सूचना मिलने पर पीसीसीएफ वन बल प्रमुख वी श्रीनिवास राव के निर्देश पर सीसीएफ राजू अगासिमनी, डीएफओ लोकनाथ पटेल और संयुक्त डीएफओ विश्वनाथ मुखर्जी द्वारा टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ेंं: CG News: इंद्रावती टाइगर रिजर्व… पर्यटकों के लिए हो सकता है खास डेस्टिनेशन, देखें वाइल्ड लाइफ का समृद्ध संसार

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम

साथ ही उड़नदस्ता टीम के प्रभारी के साथ 5 सदस्यीय टीम को भेजा गया। दो दिन तक लगातार रेकी करने के बाद विधानसभा रोड के पास नाकेबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान खाल और सिंग बरामद होने पर तस्करी करने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बरामद खाल और सिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

गिरोह की तलाश

CG News: वन विभाग के अधिकारियों ने तस्करी करने वाले नेटवर्क में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उक्त तीनों आरोपियों को 28 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।