दुर्ग संभाग के बालोद जिले में करहीभदर, मिरीटोला पुरूर, सनौद, रेगाडबरी, कुसुमकसा, सुरेगांव, सिकोला और ओटेबंध, दुर्ग जिले में दरबार मोखली, अंडा, मरोदा पुरैना, मध्य मंडल (दीनदयाल उपाध्याय), बेमेतरा जिले में दाससमुंद, भिलाई जिले में भिलाई-3, मुरमुंदा एवं कोहका, खैरागढ़ जिले में मां नर्मदा एवं ठेलकाडीह, राजनांदगांव में तिलई, राजनांदगांव ग्रामीण (सोमनी) पश्चिम, मुसरा-मुरमुंदा, अर्जुनी, तुमड़ी बोड़ एवं गैंदाटोला, मोहला-मानपुर जिले में गोटाटोला एवं औंधी को नया मंडल बनाया गया है। दुर्ग संभाग में अब बढ़कर 102 मंडल हो गए हैं।