
CG News: प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है। वहीं योगेश अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने पूरी ऊर्जा के साथ मिलर्स की सेवा की, लेकिन अब वह अध्यक्ष पद पर बने नहीं रहना चाहते।
योगेश अग्रवाल ने सरकार और अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताया और बताया कि सरकार ने मिलर्स की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। (chhattisgarh news) योगेश ने प्रदेशभर के मिलर्स का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हमेशा मिलर्स के सुख-दुःख में उनके साथ रहेंगे।
CG News: बता दें कि योगेश अग्रवाल वे लंबे समय से अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और संगठन को नेतृत्व प्रदान कर रहे थे। गौरतलब है कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं। ज्ञात हो कि राइस मिलर्स एसोसिएशन का चुनाव तीन साल के लिए होता है और पिछले चुनाव अक्टूबर 2023 में हुए थे। उनके कार्यकाल में अभी करीब डेढ़ साल का समय बाकी था।
Updated on:
1 Feb 2025, 3:01 PM IST
Published on:
1 Feb 2025, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.