30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दुलदुला में विकास कार्यों की झड़ी, CM साय ने की पर्यटन और परिवहन योजनाओं की घोषणा

CG News: मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मयूरचुंदी से दुलदुला तक बस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 21 Jun 2025, 6:39 PM IST

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo source- DPR)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo source- DPR)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

CG News: योग के फायदों के प्रति जागरूक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। आज दुनिया के सभी देशों के लोग योग के फायदों के प्रति जागरूक होकर इस प्राचीन भारतीय विद्या को अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम विष्णु देव साय ने की ‘गजरथ यात्रा’ की शुरुआत, मानव-हाथी संघर्ष रोकने की अनूठी पहल

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मयूरचुंदी से दुलदुला तक बस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 'मोदी की गारंटी' को तेजी से लागू कर रही है। सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है।

सभी ग्राम पंचायतों में शुरू करने की योजना

CG News: तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये निर्धारित किया गया है।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आगामी पंचायत दिवस पर इसे सभी ग्राम पंचायतों में शुरू करने की योजना है। रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 नई क्रांतियों के तहत नवाचारों का उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष दुलदुला राजकुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।