नगर निगम शहर में कई जगह जवाहर बाजार, मंगलम भवन समेत कंकालीपारा और शहीद स्मारक दुकानें लीज रेट के आधार पर चला रहा है, जिसमें एग्रीमेंट तो यह किया है कि संपत्ति का मालिक निगम रहेगा, इसलिए यह सवाल उठ रहा है कि जब हर महीना किराया लिया जा रहा है तो फिर कारोबारियों से सालाना प्राॅपर्टी टैक्स कैसे वसूला जा रहा है, जिसका एग्रीमेंट में कोई उल्लेख नहीं है।