Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited : अब तक तेलंगाना बिजली कंपनी के अधिकारियों ने भुगतान सिक्योरिटी अनुबंध जमा नहीं किया है। तेलंगाना बिजली कंपनी के अधिकारियों की इस मनमानी ने पावर कंपनी के अधिकारियों ने संवाद को रोक दिया है। पावर कंपनी के अधिकारियों का कहना है, जब तक अनुबंध तेलंगाना बिजली कंपनी के अधिकारी जमा नहीं करेंगे, तब तक उनको बिजली सप्लाई नहीं दी जाएगी। तेलंगाना को छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी के अधिकारी पूर्व में चार रुपए प्रति यूनिट पर बिजली सप्लाई दे रहे थे, लेकिन अब बकाया भुगतान के बाद पावर कंपनी के अधिकारी अब इस शुल्क को बढ़ाने की बात कह रहे हैं।