8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: 5 दिनों में हटाएं शराब दुकान.. नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन, अधिकारियों के सामने फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

CG News: दारू भठठी के आसपास टूटे फूटे कांच से ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कारणों को गिना कर सुशासन तिहार में आवेदन दे चुके थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 17 May 2025, 9:47 AM IST

CG News: 5 दिनों में हटाएं शराब दुकान.. नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन, अधिकारियों के सामने फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

CG News: देवभोग नगर पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में तब हंगामा हो गया जब लंबित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर नाराज वार्डवासियों ने मंच पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोनामूंदी वार्ड के ग्रामीणों ने साफ कहा कि पांच दिनों के भीतर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

CG News: भट्ठी के चलते बस्ती में दुष्प्रभाव

इस दौरान सोनामुंदी के ग्रामीणों ने अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें वार्डवासियों की प्रमुख मांग सोनामूंदी में संचालित संचालित अंग्रेजी देशी शराब दुकान को हटाने की थी। उनका कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से प्रशासन को इस संबंध में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड के गंगाराम पाड़े, भवरसिंह, शुभांगिनी मेहर ने कहा कि भट्ठी होने से पीने वालों और खरीदार के चलते बस्ती में इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: CG News: नई शराब दुकान खोलने का विरोध, सड़क पर उतरी महिलाएं, बोलीं- हम नहीं चाहते अपनी बर्बादी

सुशासन तिहार शिविर मे ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

CG News: फूटे बोतल, बेन लगे पाउच और प्लास्टिक के चलते खेत-खार बर्बाद हो रहे हैं। वहीं शिशु मंदिर स्कूल परिसर, महिला समूह का कार्यशाला भी प्रभावित है। दारू भठठी के आसपास टूटे फूटे कांच से ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कारणों को गिना कर सुशासन तिहार में आवेदन दे चुके थे। आज उन्हें समाधान शिविर में मांग पूरी होने की उम्मीद थी।

लेकिन मांग पूरी नहीं होते देख ग्रामीण बिफर गए और मंच पर मौजूद एसडीएम समेत पालिका अध्यक्ष के समक्ष 5 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी पत्र थमा दिया। बता दें शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर सुशासन तिहार शिविर मे ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।