CG Open School Result: अगस्त में दूसरी बार ओपन स्कूल की परीक्षा प्रदेशभर के 76 सेंटरों में आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा में कुल 17039 छात्रों ने पंजीयन कराया था, जिसमें 15603 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 4315 विद्याथियों ने सफलता हासिल की है। परिणाम 27.65 फीसदी रहा।