झीरम मामले में भाजपा के आरोपों पर सीएम ने कहा, यह कोर्ट क्यों जाते हैं? रोकते क्यों हैं? हम जांच करना चाहते हैं, वो क्यों नहीं कर रहे हैं। गणपति और रमन्ना का नाम एफआईआर में दर्ज है, उसे एनआईए ने कैसे हटाया। उनसे पूछताछ क्यों नहीं की। भाजपा से पूछता हूं कि क्या उन्होंने सरेंडर किया। यदि किया है, तो उनके परिवार वालों को केंद्र सरकार ने क्या लाभ दिया है। इससे उजागर होता है कि भाजपा की नक्सलियों के साथ साठगांठ है। हम पीडि़त परिवारों से एफआईआर दर्ज कराई। ये कोर्ट में जाकर खड़े हो जाते हैं कि हम जांच करेंगे।