11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम्मेलन में बोले अमित शाह- जब तक मिशन-65 का लक्ष्य हासिल नहीं होता सोए नहीं भाजपा कार्यकर्ता

शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पीठ थपथपाते हुए कहा कि शरीर की बीमारी दूर करने वाले डॉक्टर ने राज्य की बीमारी दूर करने का काम किया है
less than 1 minute read
Google source verification
Amit shah

सम्मेलन में बोले अमित शाह- जब तक मिशन-65 का लक्ष्य हासिल नहीं होता सोए नहीं भाजपा कार्यकर्ता

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव से पहले जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए आखिरी पाठशाला में कार्यकर्ता को ही पार्टी का मालिक बताते हुए उनका जमकर उत्साह बढ़ाया।

राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को रायपुर और दुर्ग संभाग के बूथ कार्यकर्ताओं और पालकों के सम्मेलन में शाह ने कहा कि जब तक मिशन-६५ का लक्ष्य हासिल नहीं होता है, तब तक कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं सोना चाहिए। शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पीठ थपथपाते हुए कहा कि शरीर की बीमारी दूर करने वाले डॉक्टर ने राज्य की बीमारी दूर करने का काम किया है। शाह ने भाजपा की जीत का रहस्य खोलते हुए कहा कि बूथ पर कमल निशान का झंडा लेकर बैठे कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा हर बार जीत का परचम लहरा रही है।

बिलासपुर के एक होटल में शनिवार सुबह शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने उइके को भाजपा का गमछा पहना दिया। मीडिया के सामने उइके ने एक पर्चा पढ़ा। कहा, कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।

कांग्रेस अब गरीब और आदिवासी विचारधारा वाली पार्टी नहीं रही। सीडी बनाना ही उनका काम रह गया। इस गिरावट की शिकायतों के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को पार्टी के अध्यक्ष पद से पृथक नहीं किया गया जिससे लगा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी इसमें सहमति है।