
छत्तीसगढ़ के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- भाजपा को हर हाल में रोकना होगा
बिलासपुर. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केन्द्र में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने से पहले यह जरूरी है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए तमाम तरह के हथकड़ों और प्रलोभनों से भरा घोषणा पत्र लेकर आती है, जिससे सावधान रहना होगा।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी और बहुजन समाज पार्टी की 13 सरकंडा स्थित खेल परिसर में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के साथ बीएसपी के गठबंधन न करने के सम्बन्ध में कांग्रेस की स्थिति-खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे जैसी है। यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा के दबाव और भय में आकर गठबंधन नहीं किया गया।
यह निराधार प्रचार है और इसे हमारी पार्टी के लोगों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। मायावती ने कहा कि आप लोग अपने छोटे-मोटे साधनों से मुझे सुनने के लिए यहां पहुंचे, इसके लिए आभारी हूं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। हमने इस चुनाव में जनता कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी को अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया है।
जोगी ने मायावती को बताया भावी पीएम
जनता कांग्रेस जोगी प्रमुख अजीत जोगी ने अपने भाषण में मायावती को देश की भावी प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि हमारा और छत्तीसगढ़ की जनता का ऐसा ही संकल्प है। मरवाही विधायक अमित जोगी ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का प्रदेश में जकांछ की सरकार बनाने को कृत संकल्पित है।
Published on:
14 Oct 2018 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
