
खुलेआम उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, उज्जवला योजना के तहत बांटे गए गैस-चूल्हे
रायपुर. विधानसभा चुनाव में खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। यह मामला राजधानी रायपुर से 60 किमी दूर नवापारा राजिमका है। हालांकि शिकायत के बाद नायब तहसीलदार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार नवापारा राजिम में एक एजेंसी द्वारा उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर महिलाओं को बांट रही थी। खबरों के अनुसार चूल्हे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो लगा हुआ है। जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए इसकी शिकायत क्षेत्र की नायब तहसीलदार से की गई।
नायब तहसीलदार मीना साहू ने कहा कि प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं बांट नहीं सकते है। यह आचार संहिता उल्लंघन के अंतर्गत आता है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के पालन के लिए चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस व प्रशासन की टीम आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रख रही है। इसके बावजूद प्रत्याशी निर्देशों को उल्लंघन करने में लगे हैं।
Published on:
20 Oct 2018 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
