गुरुवार को प्रेसवार्ता में विजय अग्रवाल का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं तो छोडि़ए, रायगढ़ की जनता भी रोशनलाल अग्रवाल को पसंद नहीं करती। इसके बाद भी पार्टी ने जन भावनाओं के विपरीत चेहरा देख कर टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि 20 तारीख की रात जब पार्टी ने रोशनलाल अग्रवाल को टिकट दिया तो हर कोई हतप्रभ था। उनके पास समर्थकों का फोन आना शुरू हो गया। हर कोई यह चाह रहा था कि मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूं ।