15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Rape Case: प्यार में मिला धोखा… फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामले का ऐसा हुआ खुलासा

CG Rape Case: सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती युवतियों-महिलाओं को भारी पड़ रही है। एक युवती की फेसबुक के जरिए कांकेर के युवक से दोस्ती हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Rape Case: प्यार में मिला धोखा... फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामले का ऐसा हुआ खुलासा

CG Rape Case: सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती युवतियों-महिलाओं को भारी पड़ रही है। एक युवती की फेसबुक के जरिए कांकेर के युवक से दोस्ती हो गई। उसने खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद लगातार कई बार दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरतार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक माना इलाके की एक युवती की साल भर पहले कापसी निवासी सतीश दास से फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। सतीश ने खुद को अविवाहित बताया था। इस दौरान उसने युवती को शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस संबंध में युवती के परिजनों से बातचीत करने के नाम से वह उनके घर आ गया। उस समय युवती के परिजन घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाते हुए सतीश ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बीच-बीच में बहाने से रायपुर आकर युवती को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता रहा।

यह भी पढ़े: CG Rape Case: 62 वर्षीय बुजुर्ग की हैवानियत! मारपीट कर महिला शिक्षिका से कई बार किया रेप, जानें पूरा मामला

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

कुछ दिन तो वह युवती के घर में भी ठहरा था। इस बीच युवती अपने सहेलियों के साथ घूमने जा रही थी। सतीश भी उनके साथ चला गया। इस दौरान सतीश के मोबाइल फोन में बार-बार कॉल आता था, तो सतीश दूर जाकर बातचीत करता था। इससे युवती को शक हुआ। उसने नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी ओर से सतीश की पत्नी ने बातचीत किया। इससे सतीश के फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। इसके बाद आरोपी युवती को धमकी देकर चला गया।

मामले की शिकायत पीड़िता ने माना थाने में की। पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया। उसे गिरतार कर जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग