CG Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चल रही है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। पारा लुढ़कने से पिछले 10 सालों का रेकॉर्ड भी टूट गया है। वो इस लिहाज से कि न्यूनतम तापमान इतना कम 16 दिसंबर को दर्ज किया गया। इसके पहले 29 दिसंबर 2014 को 9.2, 30 दिसंबर 2018 को 8.9, 28 दिसंबर 2019 को 9.6 व 21 दिसंबर 2021 को 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बलरामपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां पारा 3.3 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग ने जरूर 19 जिलों में शीतलहर को अलर्ट जारी किया है।