मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड अच्छी पड़ेगी, विशेषकर दिसंबर पहले सप्ताह से तो ठंड ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों सुबह-सुबह के साथ ही रात में भी ठंड काफी बढ़ने लगी है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में यह ठंड बढ़ी है। मंगलवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।