15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: अब तक गर्मी सता रही थी, दो दिन बाद रुलाएगी, पारा हो जाएगा 42 डिग्री पार

Chhattisgarh Weather: प्रदेश में धूप की तपिश दिनों दिन बढ़ रही है। गुरुवार को गर्म हवाओं ने लोगों दिन भर झुलसाया। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather.jpg

Weather update in Rajasthan : चार जिलों में अंधड़... बारिश का ऑरेंज अलर्ट

CG Weather News: प्रदेश में धूप की तपिश दिनों दिन बढ़ रही है। गुरुवार को गर्म हवाओं ने लोगों दिन भर झुलसाया। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। (CG Weather Alert) साथ ही प्रदेश के मध्य भागों में एक-दो जगहों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। (Weather alert in Chhattisgarh) प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। (Weather alert in CG) यहां सबसे अधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। (Heat wave) वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबाहार में दर्ज किया गया है।

हवा में नमी से उमस की स्थिति: राजधानी में हवा में नमी 51- 28 प्रतिशत तक रही। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। (Summer season) बुधवार की रात राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के कारण प्रदेश में 29 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

एक ट्रफ का हवा का विच्छेदन दक्षिण अंतरिक्ष कर्नाटक से लेकर पूर्वी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद महीने की आखरी दिनों में मौसम करवट ले सकती है।

यह भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana: अब हर माह पहली ही तारीख को आ जाएंगे महिलाओं के खाते में 1000 रुपए

यह भी पढ़ें: Korba Power Plant: अगले छह साल में बिजली की मांग बढ़ जाएगी डेढ़ गुना, उत्पादन रहेगा जस का तस