राजधानी में अधिकतम तापमान शुक्रवार की ही तरह 41.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। ये लू की स्थिति तो नहीं है, लेकिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा। वहां का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहां लू जैसी स्थिति रही। माना, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में भी दोपहर का तापमान 41 से 42 डिग्री तक रहा। अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने लोगों को बेहाल किया है। न केवल सुबह से बल्कि दोपहर व शाम को गर्म हवा चलने से मौसम गर्म हो गया है।