30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब होगी गर्मी की एंट्री! अगले 5 दिनों में 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, लोग होंगे परेशान

CG Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 5 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी मार्च का पहला सप्ताह काफी गर्म रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Feb 2025, 11:39 AM IST

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब होगी गर्मी की एंट्री! अगले 5 दिनों में 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, लोग होंगे परेशान

CG Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 5 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी मार्च का पहला सप्ताह काफी गर्म रहने की संभावना है। 13 मार्च को होली है। ऐसे में गर्मी के बीच होली मन सकती है। ट्रेंड रहा है कि होली के दिनों में हल्की गर्मी रही है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

आसमान में आंशिक बादल के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। बुधवार को दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 11.1 डिग्री रहा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े: CG Weather: आगामी 5 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना, IMD का अपडेट जारी

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मंगलवार के तापमान को देखते हुए अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास जा सकता है। प्रदेश में ठंड चला-चली की बेला में है। हालांकि मार्च तक सुबह व रात में हल्की ठंड रहने का ट्रेंड रहा है। ये ट्रेंड इस साल भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। यानी बादल नहीं छाएंगे। इससे दिन व रात का तापमान बढ़ेगा।