31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather: आगामी 5 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना, IMD का अपडेट जारी

CG Weather: मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिन तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Feb 2025, 1:26 PM IST

CG Weather: आगामी 5 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना, IMD का अपडेट जारी

CG Weather: तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। रविवार को दिन में जहां कड़ी धूप के साथ तेज गर्मी का आलम रहा, वहीं रात में हवा चलने से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही ठंड का अहसास हुआ। हालांकि अधिकमत तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो न्यूनतम तापमान में लगभग आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रविवार को दिन भर कड़ी धूप रही, जिसकी वजह से बाहर निकलने पर लोगों के पसीने छूटते रहे। गर्मी की वजह से घर में रहने वालों को भी पंखा, एसी, कूलर लगा कर रहना पड़ा। शाम ढलने के बाद गर्मी से थोड़ी रात मिली। राति भर मंद-मद चलने वाली हवा के झोंकों से ठंड का अहसास होता रहा।

बता दें कि बिलासपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो रविवार को पारा गिर कर 32.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 19.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

यह भी पढ़े: CG Weather Update: अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज! इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
बिलासपुर - 32.5 - 19.0
पेंड्रा - 29.5 - 15.0
अंबिकापुर - 28.9 - 13.0
रायपुर - 32.1 - 19.2
जगदलपुर - 33.4 - 16.2
राजनांदगांव - 33.5 - 16.5

5 दिन तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिन तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।