CGPSC Result: टॉपर रविशंकर समेत 8 अभ्यर्थी बने डिप्टी कलेक्टर, कौन किस पद पर हुए चयनित, देखें नाम
CGPSC result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परिणाम जारी के बाद पदों पर चयनित अभ्यार्थियों की सूची जारी की है।
मेरिट सूची में आने वाले 8 अभ्यार्थी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। कौन किस पद पर चयनित हुए हैं देखिए पूरी लिस्ट..
CGPSC result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2023 की चयन सूची शुक्रवार की रात जारी कर दी गई। 17 राज्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए 242 पदों के विरुद्ध में 235 पदों पर चयन सूची/अनुपूरक सूची सीजीपीएससी ने जारी कर दिया।
CGPSC Result: 8 अभ्यर्थियों का चयन डिप्टी कलक्टर के लिए
सूची के अनुसार गुरुवार को जारी मेरिट लिस्ट में टॉप स्थान प्राप्त करने वाले बलौदाबाजार के रविशंकर वर्मा समेत 8 अभ्यर्थियों का डिप्टी कलक्टर (उप जिलाध्यक्ष) पद पर चयन हुआ है। इसमें 3 महिला और 5 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को सीजीपीएससी ने 703 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद फाइनल मेरिट सूची जारी की थी। डिप्टी कलेक्टर पद पर मेरिट लिस्ट के टॉप-10 अभ्यर्थियों में से केवल 3 का चयन हुआ है।
CGPSC Result: डिप्टी कलेक्टर 8 पदों में 1 सामान्य, 3 ओबीसी और 3 एसटी और 1 एससी अभ्यर्थी का चयन किया गया है। वहीं, 4 अभ्यर्थी को डिप्टी कलेक्टर की अनुपूरक सूची में रखा गया है। अभ्यर्थी चयन सूची को सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in में देख सकते हैं।