रायपुर. अजित जोगी (Ajit Jogi) के बेटे अमित जोगी (Amit Jogi) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था की भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने दिल्ली में अडानी (Adani Group) कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व गौतम अडानी के भाई राजेश गौतम से गुपचुप मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की कई खदानों को अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को बेच दिया है। अमित जोगी के आरोप के मुताबिक मुख्यमंत्री ने 14 जून को शाम 6 से 8 बजे तक बंद कमरे में राजेश अडानी, विनय प्रकाश गोयल और वैभव अलसी से मुलाकात की थी मगर बैठक का खुलासा नहीं किया गया है।