अंदर झगड़े की आवाज आ रही थी। बाहर से मैं चिल्लाती रही कि दरवाजा खोलो मगर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। थोड़ी देर बाद जब मेरे पिता बाहर आए तो उसका हाथ खून से सना था। यह देखकर मेरा होश उड़ गया और भाग कर अंदर देखी तो मेरी मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी, उसकी मौत हो गयी थी, जिसकी रिपोर्ट मैं थाना में दर्ज करा रही हूं।