20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

45 दिनों के बाद दिग्गजों ने ली चैन की नींद, कुछ इस तरह मिटाई थकान

45 दिनों बाद बुधवार को भाजपा-कांग्रेस और अन्य पार्टियों के जनप्रनिधियों ने परिवार के साथ समय बिताकर राहत की सांस ली

6 min read
Google source verification
chhattisgarh

45 दिनों के बाद दिग्गजों ने ली चैन की नींद, कुछ इस तरह मिटाई थकान

रायपुर . प्रदेश में आचार संहिता लगने के करीब 45 दिनों बाद बुधवार को भाजपा-कांग्रेस और अन्य पार्टियों के जनप्रनिधियों ने परिवार के साथ समय बिताकर राहत की संास ली। कई जनप्रतिनिधि सुबह उठकर ही घर में बैठकर अपने परिजनों तथा मोबाइल से कार्यकर्ताओं से मंगलवार को हुई वोटिंग तथा मतदाताओं की प्रतिक्रियाओं को जानने तथा हार-जीत के मंथन में जुटे रहे। कई जनप्रतिनिधि भगवान की शरण में पहुंचकर जीत के लिए मत्था भी टेका। देर शाम जनप्रतिनिधि कई धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए।

देखी मनपसंद मूवी, रात में अच्छी नींद ली
ने ता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने बुधवार की सुबह परिवार के सदस्यों को दरिमा एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें विदा किया इसके बाद निवास पर ही बने कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बूथ पर हुई वोटिंग की जानकारी ली। मंगलवार को वोटिंग के बाद सिंहदेव चुनावी थकान मिटाते दिखे। उनके अनुसार रात में नींद भी अच्छी आई। टीएस सिंहदेव ने बताया कि मतदान होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। रात में उन्होंने हमेशा की तरह टीवी पर मनपसंद मूवी देखी, फिर भरपूर नींद लेकर अपनी थकान मिटाई। टीएस सिंहदेव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के बाद से जीत-हार को लेकर आंकलन करना छोड़ दिए हैं। लेकिन जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी आ रहे हैं, वह मुझे जीत का अंतर बता रहे हैं।

समर्थकों के बीच हंसी-ठिठोली में बीता दिन
चु नाव के बाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश मूणत कार्यकर्ताओं के बीच ही रहे। नॉन-पॉलिटिकल चर्चा में हंसी के फौव्वारे फूटे। चुनावी दौरे और व्यस्त कार्यक्रमों के बीच जब मतदान का दौर खत्म हुआ, तब कोई विशेष यात्रा या आराम के लिए कहीं गए नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच ही गप्प लड़ाते नजर आए। बुधवार को सुबह 11 बजे से वह अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच रहे। बीजेपी कार्यालय में दोपहर को हसी-ठिठोली होती रही। इसके बाद शाम को एकात्म परिसर में एक बार फिर कार्यकर्ताओं के साथ महफिल जमी। बातचीत में राजेश मूणत ने कहा कि चुनाव के बाद थकान मिटाने के लिए कही जाने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच हंसी-ठिठोली से दिन और शाम बीती।

कार्यकर्ताओं के साथ किया हार-जीत का गुणा-भाग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र पाटन में रहे। भिलाई-तीन निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात की। कुम्हारी, पाटन, सांतरा, सांकरा, झीट, मर्रा, गोंड़पेंड़ी, तर्रा क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकर मतदान को लेकर गुणा-भाग किया। 241 मतदान केन्द्र में से हर एक मतदान केन्द्र के आंकड़ों के हिसाब से हार-जीत के फासले पर चर्चा की।

भागवत सुनने के लिए परसदा पहुंचे कौशिक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि उन्होंने पूरे दिन आराम किया। दोपहर बाद वे अपने विधानसभा क्षेत्र के परसदा में भागवत महापुराण सुनने पहुंचे और शाम को कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मतगणना की तैयारी में जुटे रहे। चर्चा के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विभिन्न मतदान केन्द्रों का फीडबैक लिया और जगह-जगह मतदान प्रतिशत के बारे में भी जानकारी हासिल की।

पार्टी कार्यकर्ताओं से हालचाल जाना
रा यपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया जायसवाल सुबह उठते ही जयस्तंभ चौक में मुस्लिम समुदाय के ईद मिलादुन्नबी में शामिल होने के लिए पहुंच गए। वहां से वह रायपुरा स्थित एक मंदिर में हवन-पूजन के लिए चले गए। करीब दो घंटे बाद वह अपने सुंदर नगर स्थित आवास पहुंचकर परिजनों के साथ काफी देर तक समय व्यतीत किया। दोपहर में वह गांधी मैदान स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पर पहले से ही कार्यकर्ता जमे हुए थे। वहां पर उन्होंने मंगलवार को हुई वोटिंग के बारे में चर्चा की और हाल जाना। देर शाम वह कार्यकर्ताओं के साथ सिक्ख समाज के जुलूस में शामिल होने के लिए निकल गए। कन्हैया ने बातचीत के दौरान अपनी जीत का दावा किया और कहा कि अब जो होगा देखा जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनें या न बनें, वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

परिवार को दिया समय, फिर प्रकाश पर्व में जुटे
रा यपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा प्रतिदिन की भांति अल सुबह उठकर ठहलने के लिए निकल गए। करीब एक-डेढ़ घंटे ठहलने के बाद वह देवेंद्र नगर मोड पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की ली। हालांकि, ठहलने और चाय की चुस्की के दौरान उनका मोबाइल घनघनाता ही रहा। चाय पीने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जेल रोड स्थित अपने घर पहुंचे और फिर नहा-धोकर पत्नी, भाई-भाभी और नाती-पोतों के साथ बैठ गए। हालांकि, इस दौरान उनका मोबाइल बजता रहा लेकिन उन्होंने किसी का रिसीव नहीं किया। करीब 2-3 घंटे परिजनों के साथ समय व्यतीत करने के बाद वह प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुट गए। करीब दो बजे वह स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे से निकले नगर कीर्तन में शामिल हुए। घर पर हुई मुलाकात के दौरान जुनेजा ने भारी मतों से अपने जीत का दावा किया।

काफी दिनों बाद परिवार के बीच चर्चा
रा यपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद सुंदरानी सुबह करीब 8 बजे उठते ही पहले उन्होंने न्यूज पेपर उठाया और अपने भाई से चुनाव को लेकर बातचीत करने लगे। करीब एक-डेढ़ घंटे अपने भाई से मंगलवार को हुई वोंटिग के बारे में चर्चा करते हुए हर क्षेत्र के बार में जानकारी ली। मोबाइल से भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के बारे में पूछा। इसके बाद सुंदरानी पत्नी, बेटी, बहू ओर पोती के साथ बातचीत करने लगे। टैगार नगर स्थित उनके घर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि काफी दिनों बाद वह परिवार के साथ इतना समय बिताया है नहीं तो सुबह उठते ही चुनाव की ङ्क्षचता सताने लगती थी। कार्यकर्ताओं का हुजूम भी हर समय घर पर उमड़ा रहता था। कभी किसी क्षेत्र का दौरा, तो कभी कहीं का। सुंदरानी ने कहा कि वह पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव भारी बहुत से जीतेंगे।

जुलूस में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं से की लंबी चर्चा
रा यपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण शर्मा सुबह उठकर प्रतिदिन की तरह कुछ समय परिवार के साथ बिताया और फिर करीब 9 बजे ईद मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल होने के लिए जयस्तंभ चौक पहुंच गए। वापस लौटने के बाद उनके बासताल आवास पर कार्यकताओं की आवाजाही शुरू हो गई। वह कार्यकर्ताओं के साथ ही चुनाव चर्चा में व्यस्त हो गए। देर शाम तक कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बातचीत चलती रही।

उनके आवास पर पहुंचने पर उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह वह इस बार भी भारी बहुमत से विपक्षी नेता को हराएंगे। पूरे प्रदेशभर के मिले रुझाने से जाहिर हो रहा है कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन होगा और उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर काफी मेहनत की है। उनकी मेहनत रंग लाएगी।

प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार किया परिवार के साथ भोजन
रा यपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार साहू ने सुबह उठकर प्रतिदिन की तरह पूजा-पाठ किया और फिर कार्यकर्ताओं के साथ अपने क्षेत्र में चुनाव का हाल जानने के लिए निकल गए। काफी देर बाद जब वह लौटे तो अपने परिवार के साथ भोजन किया। उन्होंने कहा प्रत्याशी बनने के बाद से पहली बार वह परिवार के साथ भोजन कर रहे हैं, नहीं तो चुनाव प्रचार में इतना व्यस्त हो जाते थे कि परिवार के लिए समय ही नहीं निकाल पाते थे।