11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं
less than 1 minute read
Google source verification
Amit shah

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान शाह खुज्जी, खैरागढ़ और कोण्डागांव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह रविवार की सुबह 11 बजे राजधानी पहुंचेंगे और यहां से रवाना होकर दोपहर 12 बजे खुज्जी विधानसभा के क्षेत्र अंबागढ़ चौकी में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद शाह खैरागढ़ विधानसभा के क्षेत्र अतरिया में दोपहर 2 बजे और कोंडागांव में शाम 4:45 बजे सभाओं को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पहले चरण में छत्तीसगढ़ में 18 सीटों के लिए 12 नवम्बर को चुनाव होना है। जिसके लिए प्रचार का दौर जोर शोर से शुरू हो चुका है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं। जहां वो खुज्जी, खैरागढ़ और कोण्डागांव में तीन जगहों पर सभाओं को संबोधित करेंगे।

ऐसा होगा शेड्यूल
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 11 बजे रायपुर पहुचेंगे यहां से रवाना होकर वह सीधे 12 बजे अंबागढ़ चौकी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अतरिया में शाह चुनावी सभा में शामिल होंगे। शाम 4.45 को कोण्डागांव में सभा को संबोधित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग