14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election Live: नक्सलियों के डर को भुलाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे वोट देने, इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों का ही असर है कि इस बार बस्तर में वोटिंग के मामले में बड़े आंकड़े सामने आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
public in chhattisgarh election

CG Election Live: नक्सलियों के डर को भुलाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे वोट देने, इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित में आज हो रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव में इस बार वोटर्स में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।दुरुस्थ इलाकों में भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मतदाताओं का कहना है कि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से ही उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा है।नक्सल डीजी डीएम अवस्थी लगातार सुरक्षा क्षेत्रों का जायजा ले रहे है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों का ही असर है कि इस बार बस्तर में वोटिंग के मामले में बड़े आंकड़े सामने आ रहे हैं।


लगातार नक्सलियों की धमकी, विस्फोट और बहिष्कार के ऐलान का असर घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में देखने को नहीं मिला।सुकमा के अंदरूनी इलाके भेज्जी, किस्टाराम, बंडा जैसे इलाकों में जहां पिछले विधानसभा चुनावों में एक वोट भी नहीं डाले गए थे, वहां भी इस बार वोटिंग का बड़ा प्रतिशत देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त में जो वोटिंग प्रतिशत की खबरें आयी है, वो बेहद उत्साहजनक है।

सुबह 11 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि बस्तर के कई इलाकों में जबरदस्त वोटिंग शुरुआती समय में हुई है।बता दें कि बस्तर विधानसभा में 24 फीसदी वोटिंग की खबर है।वहीं केशकाल मे 14 प्रतिशत, कोंडगांव में 16 प्रतिशत, नारायणपुर में 14.2, अंतागढ़ में 16, चित्रकोट में 19, जगदलपुर में 17, दंतेवाड़ा में 17, बीजापुुर में 14, नारायणपुर में 13 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।